कोविड19 मैं राहत के लिए बैरवा समाज ने अन्न बैंक किया शुरु


दौसा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण बैरवा के निर्देश पर केंद्र एवं राजस्थान सरकार के द्वारा कोरोना महामारी बचाव व रोकथाम हेतु देश में लोकडाउन लागू कर रखा है, जिसके कारण गरीब, निर्धन, बेसहारा व श्रमिक जो व्यक्ति रोजाना कमाई करके अपना जीवन यापन करते हैं, ऐसे लोगों को जीवन यापन करने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला दौसा  द्वारा राहत के रुप में खाद्य सामग्री वितरण करने का अभियान शुरु करने हेतु जिलाध्यक्ष बाबूलाल टोरडा ने दिनांक 22.04.20 को पदाधिकारियों की आम सहमति से निणर्य के बाद यहां पर महासभा द्वारा राहत सामग्री वितरण का कार्य उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल,दौसा के द्वारा स्थापित अन्न बैंक की शुरआत जरूरतमंद महिला को राशन किट देकर की गई हैं।जो जरूरतमंद  परिवारों को वितरित कराया जा रहा है। 15 किलो गेहूँ ,1 लीटर सरसो तेल(कच्ची घाणी) 
1किलो चावल (परमल) ,1 किलो दाल  02 बट्टी घड़ी डिटर्जेंट सोप कीट मैंं।


नेक कार्य में सहयोग करने के लिए खाता नम्बर में दान/सहयोग राशि जमा करा सकता है :
*खाताधारक :- अ. भा. बैरवा महासभा दौसा*
*खाता नम्बर :- 6539119987*
*IFSC No. :- IDIB000D056*
(इंडियन बैंक, दौसा) अधिक जानकारी के लिए संपर्क
+91 94139 71360