समर्पण संस्था ने किया समाचार पत्र वितरक जितेन्द्र कुमार कोली का अभिनंदन !


   जयपुर,।मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से प्रताप नगर सेक्टर 19 स्थित संस्था कार्यालय पर समाचार पत्र वितरक जितेन्द्र कुमार कोली का शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया।


  वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस कोविड-19 के प्रकोप में लॉक डाउन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ‘ भोर के प्रहरी’ समाचार पत्र वितरक अपना कर्तव्य निभा रहें है। इसे ध्यान में  रखते हुए संस्था की तरफ़ से संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने स्थानीय समाचार पत्र वितरक श्री जितेन्द्र कुमार कोली का शॉल पहनाकर अभिनंदन किया ।